खार्तूम, 7 अक्टूबर (वीएनआई)| सूडान सरकार ने आज अमेरिकी प्रशासन द्वारा देश पर लगाए गए 20 वर्ष पुराने आर्थिक प्रतिबंधों को स्थाई तौर पर हटाने के फैसले का स्वागत किया।
सूडान के विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया, सूडान का नेतृत्व, सरकार और यहां के लोग सूडान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्थाई तौर पर हटाने के फैसले का स्वागत करते हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, "सूडान इस कदम को सूडान-अमेरिकी संबंधों के इतिहास में बहुत ही सकारात्मक घटनाक्रम के रूप में देखता है। इस बीच सूडान सरकार ने अमेरिका से सूडान को आतंकवाद का वित्तपोषण करने वाले देशों की सूची से भी हटाने का आग्रह किया है।
No comments found. Be a first comment here!