अमेरिका ने भारत को हेलिकॉप्टर बेचने की मंजूरी दी

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Apr 2019 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 03 अप्रैल, (वीएनआई) अमेरिका ने भारत को 24 मल्टियूज एमएच 60 ‘आर’ सी हॉक हेलिकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत 2.6 अरब डॉलर है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक जानकारी देते हुए बताया कि ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को अमेरिकी संसद को सूचित किया कि उसने 24 एमएच-60आर बहु उपयोगी हेलिकॉप्टरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना में कांग्रेस को बताया कि इस प्रस्तावित बिक्री की मदद से भारत और अमेरिका के सामरिक संबंध मजबूत होंगे जिससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। उसने कहा कि इन हेलिकॉप्टरों की अनुमानित कीमत 2.6 अरब डॉलर होगी। इस बिक्री से उस बड़े रक्षा साझीदार की सुरक्षा स्थिति सुधरेगी जो हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कारक रहा है। 

गौरतलब है हिंद महासागर में चीन के अपनी मौजूदगी बढ़ाने के बीच ये हेलिकॉप्टर सतह और पनडुब्बीभेदी अभियानों में भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाएंगे। लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाएण गए ये हेलिकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। ये हेलिकॉप्टर समुद्र में तलाश और बचाव कार्यों में भी उपयोगी हैं। एमएच 60आर सी हॉक हेलिकॉप्टर भारत के पुराने हो चुके ब्रिटेन निर्मित सी किंग हेलिकॉप्टरों की जगह लेंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india