संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा न्यूजीलैंड मस्जिद में हमले से स्तब्ध हूं

By Shobhna Jain | Posted on 16th Mar 2019 | विदेश
altimg

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च, (वीएनआई) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों से स्तब्ध हैं। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, गुटेरेस ने मस्जिदों और सभी धर्म स्थलों की पवित्रता का स्मरण करते हुए मुस्लिमों के इस पवित्र दिन पर सभी लोगों से शोक संतप्त मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लाम या मुस्लिमों से घृणा या भय को दूर करने और असहिष्णुता और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों को खत्म करने के लिए वैश्विक रूप से साथ मिलकर काम करने की तात्कालिक जरूरत पर बल दिया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। गौरतलब है क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को बंदूकधारियोंद्वारा दो अलग-अलग मस्जिदों में किए गए हमलों में 49 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history
Posted on 9th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india