अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, दो घायल

By Shobhna Jain | Posted on 26th May 2018 | विदेश
altimg

वाशिंगटन, 26 मई (वीएनआई)| अमेरिका के इंडियाना के एक स्कूल में आज हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूल में संदिग्ध हमलावर ने छात्रों पर गोली चला दी।

गोलीबारी नोबलेसविले वेस्ट मिडल स्कूल में स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक, घायलों में से एक 13 साल की बच्ची है जबकि अन्य घायल शख्स एक वयस्क है। स्थिति काबू में है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। स्कूल के एक शिक्षक ने कहा कि घटना के बाद छात्रों को नोबलेसविले हाईस्कूल में शिफ्ट कर दिया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india