श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति 29 नवंबर को आएंगे भारत

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2019 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 19 नवंबर, (वीएनआई) भारत के विदेश मंत्री एस जयशकर ने श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को बधाई दी है। राष्ट्रपति राजपक्षे 29 नवंबर को भारत के दौरे पर आएंगे।

श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का न्योता दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वहीं इस महीने राष्ट्रपति राजपक्षे 29 नवंबर को भारत के दौरे पर आएंगे। गौरतलब है कि राजपक्षे श्रीलंका के 17वें राष्ट्रपति हैं। वहीं श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति का भारत से खास नाता है। उन्होंने 1983 में मद्रास यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई पूरी की थी। यही नहीं उन्होंने 1980 के दशक में असम में चलाए गए उग्रवाद निरोधी अभ्यास में भी हिस्सा लिया था। वर्ष 2012 व 2013 में वह श्रीलंका के रक्षा मंत्री के तौर पर भारत के दौरे पर आए थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india