कांग्रेस ने कहा वाड्रा पर भाजपा के आरोप जय शाह से ध्यान भटकाने के लिए

By Shobhna Jain | Posted on 17th Oct 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (वीएनआई)| कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और यह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे गंभीर आरोपों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लगाए गए हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने कहा, यह भाजपा का राजनीति से प्रेरित प्रयास है। इसका मकसद अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे गंभीर आरोपों से लोगों का ध्यान हटाना है जिनकी संपत्ति महज एक साल में सोलह हजार गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा, वे लोग मीडिया की आजादी का गला घोटना चाहते हैं। वे डरे हुए हैं और किसी तरह की जांच नहीं होने देना चाह रहे हैं।

झा ने कहा, कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और इसे देश की सड़कों पर ले जाएगी। हम पहले ही अमित शाह के बेटे के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस का यह बयान इस घटनाक्रम के बाद आया है जिसमें भाजपा ने यह स्पष्ट करने को कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ड वाड्रा का आर्म्स डीलर संजय भंडारी से क्या संबंध है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Golden Age of Hindi cinema
Posted on 15th Sep 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india