मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू ने कहा भारत-मालदीव के संबंध अहम, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

By VNI India | Posted on 8th Oct 2024 | विदेश
मोहम्मद मुइज्जू

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव के लिए प्रमुख पर्यटन स्रोत के रूप में भारत के महत्व पर जोर दिया। 

मुइज्जू ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा के बाद एक प्रेस ब्रीफिंग में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई मालदीव के नागरिक पर्यटन, चिकित्सा उपचार, शिक्षा के लिए भारत आते हैं। मोइज्जू ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय मालदीव के विकास में योगदान देते हैं। उन्होंने भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या की उम्मीद जताई, जिससे साझा विकास और समझ को बढ़ावा मिलेगा।

गौरतलब है कि मालदीव अपने प्राचीन समुद्र तटों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जिसमें पर्यटन एक महत्वपूर्ण आर्थिक घटक है। मुइज्जू की यह यात्रा पिछले साल "India Out" अभियान पर राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से उनकी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन

Posted on 18th Jun 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india