जापान ने कोरोना वायरस के कारण 6 प्रांतों में लगाया एक महीने का आपातकाल

By Shobhna Jain | Posted on 7th Apr 2020 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 07 अप्रैल, (वीएनआई) दुनिया भर के कई देश में आतंक मचा रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के गंभीर असर को देखते हुए जापान ने 6 प्रांतो में एक महीने का आपातकाल लगाया। 

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जानलेवा कोरोना वायरस को रोकने के लिए बीते सोमवार टोक्यो सहित अन्य छह प्रांतों में एक महीने का आपातकाल घोषित किया है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, यहां कोई यूरोपीय शैली का लॉकडाउन नहीं होगा। ह्योगो, टोक्यो, कानागावा, साइतामा, चिबा, ओसाका, और फुकुओका प्रांतों में सार्वजनिक परिवहन और सुपरमार्केट खुले रहेंगे, लेकिन लोगों से सामाजिक दूरी बरतने और परहेज करने होंगे। आपातकाल की स्थिति केवल टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके और छह अन्य नामित प्रीफेक्चर के प्रमुखों से अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब है जापान में कोरोना वायरस के 3906 मामले सामने आने के बाद शिंजो आबे सरकार ने छह प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। वहीं दुनिया के देशों में विकराल रूप ले चुके कोरोना वायरस से अब तक करीब 14 लाख से अधिक लोग इस महामारी की चपेट में है और अब जापान में इस महामारी से कुल 92 मौतें हुई हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india