ब्रिटेन में 5 मस्जिदों में तोड़फोड़

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Mar 2019 | विदेश
altimg

लंदन, 22 मार्च, (वीएनआई) ब्रिटेन के बर्मिंगम शहर की 5 मस्जिदों पर बीती रात अज्ञात लोगो द्वारा हमला किया गया, हमले के बाद आतंकवाद-रोधी इकाई और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

एक जानकारी के अनुसार मिडलैंड्स पुलिस को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति बर्चफील्ड रोड पर जामे मस्जिद की खिड़कियां तोड़ रहा है और उसके कुछ ही देर बाद शहर के अर्डिंगटन इलाके में एक मस्जिद पर भी ऐसा ही हमला होने की खबर मिली। बताया जा रहा है कि इन हमलों का आपस में संबंध है। अन्य क्षेत्रों में इस्लामिक धार्मिक स्थलों की चौकसी बढ़ा दी गई। वहीं वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि वह घटनाओं के पीछे की मंशा को उजागर करने के लिए आतंकवादविरोधी अधिकारियों के साथ काम कर रही है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india