कंबोडिया के विपक्षी नेता केम सोखा जेल से रिहा

By Shobhna Jain | Posted on 10th Sep 2018 | विदेश
altimg

नोम पेन्ह, 10 सितम्बर, (वीएनआई) कंबोडिया के विपक्षी नेता केम सोखा आज सुबह जेल से रिहा हो गए। वह देशद्रोह के आरोप में साल भर से जेल में थे। 

बताया जा रहा है देश के मजबूत शासक ने चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद विपक्षियों पर नरमी बरतने की पहल की है। वहीं जेल से रिहाई के बाद केम सोखा के वकील चान चेन ने बताया, ‘केम सोखा आज तड़के 3:30 बजे घर लौटे।’ 

अदालत के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि केम सोखा को जमानत पर रिहा किया गया है। उनके वकील ने तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है केम सोखा को तीन सितंबर 2017 को गिरफ्तार किया गया था और उनपर देशद्राह का मामला दर्ज किया गया था। कंबोडिया के प्रमुख हुन सेन ने चुनाव से पहले अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर कार्रवाई तेज कर दी थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज और कल

Posted on 22nd Dec 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india