बीजेपी ने कहा हिटलर की फौज में थे सोनिया गांधी के पिता

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 जनवरी, (वीएनआई) पाकिस्तानी से भारतीय नागरिक बने मशहूर गायक अदनान सामी को पद्मश्री के लिए चुने जाने पर उनके पिता को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाये जाने पर भाजपा ने पलटवार किया। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सामी की मां नौरीन खान भारतीय हैं और जम्मू से हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस, आप और लिबरल्स को सिर्फ वैसे ही मुसलमान पसंद हैं जो प्रधानमंत्री मोदी, सुप्रीम कोर्ट और सेना को गाली देते हैं। उन्होंने कहा, देशद्रोहियों के लिए इकरार और अच्छे मुसलमानों के लिए इनकार। 

भाजपा ने आगे सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता मुसोलिनी एवं हिटलर की फौज में काम नहीं करते थे। बीजेपी ने कहा कि, सामी को इस पुरस्कार के लिए अत्यधिक योग्य बताया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india