जर्मनी में तूफान 'जेवियर' से 6 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 6th Oct 2017 | विदेश
altimg

बर्लिन, 6 अक्टूबर (वीएनआई)| जर्मनी में तूफान 'जेवियर' की दस्तक के बाद छह लोगों की मौत हो गई। तूफान की वजह से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है और यातायात बाधित रहा। 

समाचार एजेंसी ने जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर तक तूफान जेवियर की वजह से कुल छह लोगों की मौत हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, हैम्बर्ग में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शहर में दमकलकर्मियों को 650 से अधिक आपातकालीन फोन कॉल आए, जिनमें से अधिकतर टूटे हुए पेड़ों को हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने से संबंधित थे। पुलिस के एक प्रतिनिधि ने ट्रक चालक की मौत की पुष्टि की। चालक के ट्रक के ऊपर एक पेड़ टूटकर गिर गया था। ड्यूशे बाह्न ने उत्तरी और पूर्वी जर्मनी में रेल सेवा रद्द कर दी। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि बर्लिन और ब्रांडेनबर्ग में कोई रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।

तूफान की वजह से उड़ान सेवाओं में भी देरी हुई और कई उड़ान सेवाओं को रद्द कर दिया। ब्रेमेन हवाईअड्डे ने एम्सटर्डम आने-जाने वाली तीन उड़ान सेवाओं और इस्तांबुल जाने वाली एक उड़ान सेवा को रद्द कर दिया। हनोवर में एम्सटर्डम और इस्तांबुल जाने वाली उड़ान सेवाएं भी रद्द कर दी गईं। बर्लिन में इंटरनेशनल गार्डन एग्जिबिशन (आईजीए) और चिड़ियाघर को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। जर्मनी की राष्ट्रीय स्की जंपिंग चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 30th Apr 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india