मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 6 सदस्यों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 25th Sep 2019 | विदेश
altimg

काहिरा, 25 सितम्बर, (वीएनआई) मिस्र की राजधानी काहिरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुस्लिम ब्रदरहुड के 6 सदस्य मारे गए। 

गृह मंत्रालय ने बयान में बताया कि पुलिस की राजधानी के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में आतंकवादी समूह के साथ मुठभेड़ हुई। उसने समूह पर कई आतंकवादी हमलों की योजनाएं बनाने का आरोप लगाया। मिस्र के कई शहरों में शुक्रवार और शनिवार को राष्ट्रपति अब्देल फतह-अल-सिसी के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद यह घोषणा की गई। वहीं सरकारी मीडिया ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर प्रदर्शनकारियों को भड़काने का आरोप लगाया। गौरतलब है मुस्लिम ब्रदरहुड मिस्र का सबसे पुराना और इस्लामी संगठन है। इस संगठन को इख्वान अल-मुस्लमीन के नाम से भी जाना जाता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india