नेपाल में बाढ़ से 43 लोगों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2019 | विदेश
altimg

काठमांडू, 14 जुलाई, (वीएनआई) नेपाल में लगातार बारिश से कई नदियों में आई बाढ़ के कारण अबतक 43 लोगो की मौत हो चुकी है, जबकि  24 लोग लापता हैं। 

एक जानकारी के अनुसार मॉनसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है और सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनके किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष संकट की स्थिति बन गई है। वहीं बारिश से आई आपदा की वजह से देश में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हैं। 24 लोग लापता हैं। वहीं बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
असली अमीरी

Posted on 7th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india