संगीत कार कल्याणजी के जन्मदिन पर

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jun 2021 | मनोरंजन
altimg

सुनील कुमार ,वी एन  आई ,नयी  दिल्ली 30 -06-2021

 

संगीतकार  कल्याणजी ,का  जन्म- 30 जून, 1928, को  गुजरात में हुआ और   मृत्यु- 24 अगस्त, 2000 को हुई वे   हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे। वे  हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'कल्याणजी आनंदजी' में से एक थे। कल्याणजी ने हेमंत कुमार के सहायक के तौर पर फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था और वर्ष 1954 में आई फ़िल्म ‘नागिन’ के गीतों के कुछ छंद संगीतबद्ध किए थे। भारतीय फ़िल्मों में इलेक्ट्रॉनिक संगीत की शुरुआत करने का श्रेय कल्याणजी को ही जाता है। ।

 

वर्ष 1968 में प्रदर्शित फ़िल्म 'सरस्वती चंद्र' के लिए कल्याणजी आनंदजी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के 'राष्ट्रीय पुरस्कार' के साथ-साथ 'फ़िल्म फेयर पुरस्कार' भी दिया गया। इसके अलावा 1974 में प्रदर्शित फ़िल्म 'कोरा काग़ज़' के लिए भी कल्याणजी आनंदजी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का 'फ़िल्म फेयर पुरस्कार' मिला। कल्याणजी ने अपने सिने करियर में लगभग 250 फ़िल्मों में संगीत दिया। वर्ष 1992 में संगीत के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने 'पद्मश्री' से सम्मानित किया।फिल्मकार  मनोज  कुमार ,प्रकाश मेहरा व् फ़िरोज़  खान  की  फिल्मों  में उनका  संगीत ख़ास  तौर   पर उल्लेखनीय  है!सुपर स्टार  अमिताभ  बच्चन  पर फिल्माए  बहुत  से  हिट  गीत उन्ही के संगीतबद्ध  किये हुए थे !

 

 

 

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

COVID19 SITUATION
Posted on 12th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india