72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इस बार गुजरात में होगा

By VNI India | Posted on 8th Sep 2026 | मनोरंजन
राष्ट्रीय फिल्म प

नई दिल्ली, 8 सिंतबर (वीएनआई) हर बार की तरह दिल्ली में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 इस बार राजधानी से बाहर गुजरात के एकता नगर में किया होगा। वहीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2026 में ही की जा चुकी है। इस बार कई चर्चित फिल्मों और कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात मे जिस जगह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन होना है वहाँ दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति स्थापित है। वहीं अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 22 सितंबर 2026 को विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। गौरतलब है यह पहली बार नही जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया हो। इससे पहले साल 1971 में 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन चेन्नई में किया गया था। अब करीब पांच दशक से ज्यादा समय बाद एक बार फिर इस परंपरा में बदलाव किया गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस बार 'आर्टिकल 370' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दो कलाकारों के बीच शेयर किया जाएगा। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' मूवी में उनके शानदार अभिनय के लिए चुना गया है। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india