हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता विजय चव्हाण का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 25th Aug 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 25 अगस्त, (वीएनआई)। हिंदी और मराठी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता विजय चव्हाण का आज 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

विजय चव्हाण ने मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। दोपहर 12 बजे विजय चव्हाण का अंतिम संस्कार मुंलुंड में किया जाएगा। चव्हाण पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें बुधवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चव्हाण की पहचान फिल्मों और थियेटर में एक कॉमिक किरदार के तौर पर थी। विजय चव्हाण के निधन से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने चव्हाण को श्रद्धांजलि दी है। 

गौरतलब है चव्हाण ने कुल मिलाकर करीब 350 हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। थियेटर की दुनिया में भी चव्हाण की एक अलग पहचान थी। मराठी दर्शकों के बीच विजय चव्हाण को मराठी स्‍टेज शो मोरुची मावशी ने काफी लोकप्रियता मिली। चव्हाण की यादगार फिल्मों में साल 2007 में आई 'मुंबईचा डबेवाला' और साल 2015 में आई 'सासुचा स्वंयवर' थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन:

Posted on 14th Sep 2018

आज का दिन :
Posted on 23rd Feb 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india