वरुण और जाह्नवी की जोड़ी करण जौहर की 'रणभूमि' में दिखेगी

By Shobhna Jain | Posted on 26th Sep 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 26 सितम्बर, (वीएनआई) बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के महत्वाकांक्षी फिल्म प्रॉजेक्ट 'रणभूमि' में वरुण धवन मुख्य किरदार में दिखेंगे, वहीं वरुण धवन के ऑपोज़िट जाह्नवी कपूर को इस फिल्म में कास्ट किया जा सकता है। 

 
वरुण धवन और शशांक खेतान ने इससे पहले भी दो फिल्मों 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में साथ काम किया है। ये दोनों ही फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थीं। दूसरी तरफ बात अगर 'रणभूमि' के फीमेल लीड की करें, तो बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान के दिमाग में इस रोल के लिए आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर का नाम था। शशांक ने इन दोनों ऐक्ट्रेसेस को पहले भी डायरेक्ट किया है। आलिया भट्ट आजकल अपने मौजूदा फिल्म प्रॉजेक्ट्स को लेकर काफी बिज़ी चल रही है। लिहाज़ा इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के कास्ट किये जाने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। 

वहीं बॉलीवुड में 'धड़क' में डेब्यू करने के बाद जाह्नवी कपूर करण जौहर की ही अगली मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह के ऑपोज़िट नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि 'रणभूमि' साल 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india