गायक मोहम्मद रफी के नाम पर दो जगहों का हुआ नामकरण

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 23 दिसम्बर (वीएनआई)| हिंदी सिनेमा की जानी मानी आवाज दिग्गज गायक मोहम्मद रफी की 92वीं जयंती के अवसर पर आज उनके नाम से दो स्मारक स्थल जुड़ जाएंगे। यह दोनों ही जगहें बांद्रा में हैं जहां रफी रहते थे। रफी का जन्म 24 दिसम्बर 1924 को हुआ था। इनमें 16वीं सड़क का नाम रफी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा हिल रोड-एस.वी रोड जंक्शन पर पहले से मौजूद स्मारक का रफी के फैन क्लब ने नवीनीकरण किया है, जिसका उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां मौजूद होंगी। इनमें मुंबई महापौर स्नेहल अम्बेकर और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं। बाद में रफी फैन क्लब द्वारा अभिनेता जीतेंद्र और गायक सोनू निगम को सम्मानित किया जाएगा। यह दोनों दिवंगत गायक से खास जुड़ाव रखते हैं। मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने आज कहा, हम अभिभूत हैं। इतने साल बाद भी मेरे पिता के प्रति इतना प्यार देखरकर हम बहुत खुश हैं। देश के कई हिस्सों में शनिवार को कई संगीत समारोह होंगे। हिल रोड-एस.वी.रोड जंक्शन पर एक स्मृति पट्टिका लगी है जिस पर 'पद्मश्री मोहम्मद रफी चौक' लिखा हुआ है। इसे नए सिरे से संवारा गया है। रफी की सर्वकालिक 'सुनहरी आवाज' के प्रतिबिंब के रूप में इस पट्टिका को सुनहरे गोले में ढाला गया है। शाहिद रफी ने कहा कि मलयालम फिल्मकार रफी पर एक बायोपिक बना रहे हैं, जिसका काम लगभग पूरा होने वाला है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह अगले तीन या चार माह में बनकर तैयार हो जाएगी। रफी का जन्म 24 दिसम्बर, 1924 को हुआ था। अपनी गायिकी से उन्होंने हिंदी फिल्म जगत पर काफी समय तक राज किया। उनकी आवाज की रेंज को बेजोड़ माना जाता है। इसी रेंज की बदौलत उन्होंने हर तरह के गीत गाए और तमाम अभिनेताओं के लिए गाए। रफी ने छह बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। 'क्या हुआ तेरा वादा' गाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 1967 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। रफी का निधन 31 जुलाई 1980 को हुआ था। सालों बाद, 2013 में सीएनएन-आईबीएन के एक जनमत सर्वेक्षण में लोगों ने उन्हें भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ आवाज माना था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india