नई दिल्ली, 14 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह सर्द रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह सर्द रही। हालांकि दिन में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं राजधानी में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।