सुपरस्टार कमल हासन की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 24th Nov 2022 | मनोरंजन
altimg

चेन्नई (वीएनआई) : बॉलीवुड और साउथ फिल्मो के जाने माने एक्टर कमल हासन की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ख़बरों की माने तो 23 नवम्बर की रात कमल हासन को पहले बेचैनी महसूस हुई, फिर बुखार और तेज़ पेट दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ जाँच के बाद अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। 

गौरतलब  है कुछ ख़बरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्टर कमल हासन की तबीयत ठीक है। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि अस्पताल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सूत्रों की माने तो अभिनेता को आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि कमल शूटिंग और ट्रैवलिंग में काफी व्यस्त हैं, इसी थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। अब उनके फैंस और चाहने वाले उनके लिए दुआएं और प्रार्थना कर रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india