अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज करा वापस मुंबई लौटीं

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Dec 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 03 दिसंबर, (वीएनआई) बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे पांच महीने के बाद कैंसर का इलाज कराकर न्यूयॉर्क से वापस मुंबई लौट आई हैं। 

गौरतलब है खुद सोनाली बेंद्रे ने इसी साल जुलाई माह में इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर है और वह इसका इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क जा रही हैं। वहीं मुंबई पहुंचने के बाद सोनाली बेंद्र के पति गोल्डी बहल ने बताया कि सोनाली अब पूरी तरह से ठीक हैं और उनका इलाज बंद हो गया है। हालांकि इस बात की आशंका है कि यह बीमारी वापस आ सकती है, लिहाजा उनका रेगुलर चेकअप होता रहेगा।

इससे पहले सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा था कि दिलों की दूरियां करीब ले आती हैं, ऐसा होता जरूर है, हमे इस दूरी को कम नहीं समझना चाहिहए। मुंबई से दूर न्यूयॉर्क में मैंने इस बात को महसूस किया है और कहानियां मेरे सामने घूम रही हैं। हर कोई अपनी कहानी को अलग अंदाज में लिखना चाहता है, हर कोई इसके लिए संघर्ष कर रही है और वह कभी हार नहीं मानता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ये भी साहस
Posted on 4th Aug 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india