फिल्ममेकर मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 30th Dec 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 30 दिसंबर, (वीएनआई) दादासाहेब पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्म निर्माता मृणाल सेन का आज 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

मृणाल सेना का जन्म 14 मई 1923 को फरीदपुर नाम के शहर में हुआ था। फरीदपुर अब बांग्लादेश में है। उन्होंने अधिकतर फिल्में बांग्ला भाषा में बनाई थी। मृणाल सेन ने अपनी आखिरी फिल्म 80 वर्ष की आयु में बनाई थी, जिसका नाम आमार भुवन था। मृणाल सेन को उनके जबरदस्त काम के लिए वर्ष 2005 मे पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था इसके साथ ही उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। मृणाल सेन ने अपनी पहली फिल्म वर्ष 1955 में रातभोर बनाई थी।  वर्ष 1998 और 2003 में कम्युनिष्ट पार्टी की ओर से वह राज्यसभा के सदस्य भी निर्वाचित किए गए थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india