लता मंगेशकर सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती

By Shobhna Jain | Posted on 11th Nov 2019 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 11 नवंबर, (वीएनआई) स्वर कोकिला लता मंगेशकर सांस लेने में शिकायत के बाद आज दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अब उनकी हालत में सुधार है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर जी को वायरल चेस्ट कंजेशन हुआ था। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, अहतियातन उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल चेकअप के लिए ले जाया गया था ताकि समय पर ऐंटीबायॉटिक्स मिल सकें और ज्यादा इन्फेक्शन न हो। वह स्टेबल हैं और ठीक हो रही हैं। वहीँ उनकी बहन के अनुसार लता अभी भी हॉस्पिटल में हैं। वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। वह ठीक हैं। उनको मंगलवार तक डिस्चार्ज किया जाएगा। 

गौरतलब है लता मंगेशकर ने हजार से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं, इसके साथ ही लता ने 36 रीजनल भाषाओं और फॉरेन लैंग्वेजेज में भी गाने गाए हैं। उन्हें दादासाहब फाल्के, भारत रत्न, तीन नैशनल अवॉर्ड्स सहित कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th Nov 2021

आज का दिन : Wimbledon
Posted on 19th Jul 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india