उप्र में निकली तेज धूप, तापमान में इजाफा

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Feb 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 22 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तापमान में इजाफा होगा। दिन में तेज हवाएं नही चलेंगी और अब बारिश की संभावना नहीं है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 12.5 डिग्री, इलाहाबद का 15 डिग्री, झांसी का 14.8 डिग्री और गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 10th Mar 2023
आज का दिन :
Posted on 8th Jan 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india