करीना और रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 1st Oct 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 01 अक्टूबर, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के महान फ़िल्मकार और दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

एक रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी तबीय पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बेटे रणधीर कपूर ने अपने मां के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है, वहीं रिद्धिमा कपूर ने दादी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टा पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा- ''मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी. RIP''

गौरतलब है कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं और ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

प्लान-B
Posted on 24th Sep 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india