एकता ने कहा फिल्में जेंडर से नहीं मनोरंजन के आधर पर सफल होती हैं

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jun 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 3 जून (वीएनआई)| फिल्म 'वीरे दी वेडिग' की सहनिर्माता एकता कपूर का कहना है कि फिल्मों का सफल होना जेंडर पर नहीं बल्कि मनोरंजन पर निर्भर होता है। 

एकता कपूर ने ट्वीट कर कहा कि फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म जेंडर पर आधारित नहीं बल्कि मनोरंजन के आधार पर सफल होती हैं। उन्होंने कहा, "पिक्चर सिर्फ तीन चीजों की वजह से चलती है एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। रिया (कपूर) और रुचिका यह तुम्हारा है।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india