संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत बनी दीया मिर्जा

By Shobhna Jain | Posted on 30th Nov 2017 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 30 नवंबर (वीएनआई)| बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है। दीया वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। 

आज एक बयान के अनुसार, दीया इस नई भूमिका के साथ पर्यावरण संबंधी मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनके समाधान के लिए जारी अपने काम को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। दीया ने कहा, पर्यावरण की रक्षा के लिए और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मैं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के साथ काम करने के इस अवसर को लेकर सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा, "पर्यावरण से जुड़े मुद्दे इस युग की बड़ी चुनौतियां साबित होने वाली हैं और मैं भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india