सलमान के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2016 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 27 दिसम्बर (वीएनआई)| बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर जैकलिन फर्नाडीस, अली अब्बास जफर और शिल्पा शेट्टी सहित फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' में सहायक किरदार निभाकर बॉलीवुड में कदम रखा था। सलमान को उनका पहला मुख्य किरदार 'मैंने प्यार किया' फिल्म से मिला। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'करन अर्जुन', 'बीवी नम्बर-1' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों से खुद की एक नई पहचान बनाई। गोविंदा - जन्मदिन की शुभकामनाएं हो पार्टनर! सलमान खान। जैकलीन - सलमान खान जन्मदिन की शुभकामनाएं। अली अब्बास - 'सुल्तान' सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार। आतिया शेट्टी - सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका दिन और साल शानदार रहे। इतना अच्छा इंसान होने के लिए आपका शुक्रिया। शिल्पा - मेरे रॉकस्टार सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप इस प्यार के हकदार हैं। मीका सिंह - मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कबीर बेदी - सबसे प्यारे इंसान सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अरमान मलिक - सलमान के रूप में भगवान ने एक फरिश्ता भेजा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india