आयुष्मान-विक्की को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2019 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली, 23 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली के विज्ञान भवन में आज 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जहां उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इवेंट को एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने होस्ट किया, 

राष्ट्रीय फिल्म समारोह में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 50वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, हालांकि वह तबीयत बिगडने के चलते ये सम्मान ग्रहण करने पहुंच नहीं पाए हैं। अन्य पुरस्कारों में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'अंधाधुन' को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस मूवी का निर्देशन एस राघवन ने किया है। 

बेस्ट एक्टर कैटिगरी में आयुष्मान खुराना को अंधाधुन और विक्की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को 'महानती' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म बधाई हो से सुरेखा सीकरी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को बेस्ट सोशल फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मूवी का निर्देशन आर बाल्की ने किया है।

वहीं अन्य श्रेणी में संजय लीला भंसाली को फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृति महेश मिद्या को 'पद्मावत' के 'घूमर गाने' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड दिया गया। कन्नड़ फिल्म केजीएफ को स्टंट कोरियोग्राफी में बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड मिला, स्टंट कोरियोग्राफर विक्रम मोरे को केजीएफ के लिए अवॉर्ड मिला है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india