अभिनेत्री स्वरा भास्कर दिल्ली पुलिस के समर्थन में उतरीं

By Shobhna Jain | Posted on 5th Nov 2019 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली, 05 नवंबर, (वीएनआई) दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में बीते शनिवार को हुए पुलिस और वकलों के बीच हिंसक झड़प पर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ट्वीट में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद और गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में वकीलों के आचरण पर भी सवाल खड़ा किया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमला करने वाले उन वकीलों, गुंडों या वह जो कोई भी हैं उनका यह आचरण शर्मनाक है। स्वरा ने ट्वीट में आगे लिखा, दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमला बेहद शर्मनाक है आशा है उन्हें बुक किया गया है। ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और भीड़ की मानसिकता को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ है।

गौरतलब है, 2 नवंबर को पुलिस और वकील के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया, झड़प में गोलीयां भी चली जिसमें दो वकील घायल हो गए फिलहाल वह खतरे से बाहर है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

An Indian Ocean Voyage
Posted on 18th Mar 2015
Today in History
Posted on 20th Nov 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india