अभिनेता ओमपुरी का 66 वर्ष की आयु में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jan 2017 | मनोरंजन
altimg
मुम्बई, 06 जनवरी, (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का आज सुबह अपने घर में दिल का दौर पड़ने से 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने उनके निधन की पुष्टि की। ओम पुरी हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे। उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है। कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को 'आरोहण' और 'अर्ध सत्य' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने 'ईस्ट इज ईस्ट' और 'सिटी ऑफ जॉय' जैसी अंग्रेजी फिल्में भी कीं। उन्होंने साथ ही कई व्यावसायिक फिल्मों में भी काम किया। वह हाल तक फिल्मों में सक्रिय रहे। फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री उन्हें अपनी अगली फिल्म में लेने वाले थे। उन्होंने बताया, यह बहुत दुखद समाचार है। ओम पुरी जी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपने घर में थे। अग्निहोत्री ने कहा, भारतीय फिल्म उद्योग में उन्होंने बेहतरीन काम किया। उन्होंने वाणिज्यिक व सामानांतर सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्में दीं। हमने एक बड़ी प्रतिभा खो दी। वहीँ ओम पुरी के मित्र अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही उनसे बात की थी। ओम पुरी के निधन की खबर से वह सदमे में हैं। उन्हें इस बारे में फिल्मकार अशोक पंडित से पता चला। उन्होंने ओम पुरी को 'उदार' बताया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india