संजीव कुमार

By Shobhna Jain | Posted on 6th Nov 2017 | मनोरंजन
altimg

 

संजीव कुमार  का  जन्म 9 जुलाई 1938 को को  व्  मृत्यु: 6 नवम्बर 1985 को  हुई  वे हिन्दी फिल्मों के जाने  माने  अभिनेता थे। उनका पूरा नाम हरीभाई जरीवाला था।  इस महान कलाकार का नाम फिल्मजगत के  आसमान  में  एक ऐसे सितारे  की तरह याद किया जाता है जिनके बेमिसाल अभिनय से सुसज्जित फिल्मों की रोशनी से बॉलीवुड हमेशा जगमगाता रहेगा। उन्होंने नया दिन नयी रात फिल्म में नौ रोल किये थे। कोशिश फिल्म में उन्होंने मूक  बधिर  व्यक्ति का शानदार अभिनय किया था। शोले फिल्म में ठाकुर का चरित्र उनके अभिनय से अमर हो गया।

उन्हें श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के अलावा फ़िल्मफ़ेयर क सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार दिया गया। वे अविवाहित   थे  और मात्र 47 वर्ष की आयु में सन् 1985  में हृदय गति रुक जाने से बम्बई में उनकी मृत्यु हो गयी। 1960 से 1985 तक वे लगातार फिल्मों में सक्रिय रहे।

उन्हें उनके शिष्ट व्यवहार व विशिष्ट अभिनय शैली के लिये फिल्मजगत में हमेशा याद किया जायेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india