संगीतकार शंकर की पुण्य तिथि पर

By Shobhna Jain | Posted on 26th Apr 2018 | मनोरंजन
altimg

नई दिल्ली 26 अप्रैल, (सुनील कुमार/वीएनआई) संगीतकार शंकर   का जन्म: 15 अक्टूबर 1922   को  हुआ - मृत्यु: 26 अप्रॅल 1987   को  हुई । इन्होंने अपनी जोड़ी संगीतकार जयकिशन के साथ मिलकर बनाई और शंकर-जयकिशन नाम से प्रसिद्ध हुए।

परिस्थितियां  शंकर  को मुंबई  ले गयीं ले  गयीं ! उनकी  जोड़ी  संगीतकार  जयकिशन  के साथ  बन गयीं !  दोनों  पृथ्वी  थिएटर  में  काम  करने  लगे! पृथ्वी थियेटर्स में ही काम करते करते शंकर और जयकिशन राजकपूर के भी क़रीबी हो गए। हालाँकि राज कपूर की पहली फ़िल्म के संगीतकार थे पृथ्वी थियेटर्स के वरिष्ठ संगीतकार राम गाँगुली और शंकर जयकिशन उनके सहायक थे, लेकिन     बरसात  के  निर्माण  के दौरान  राजकपूर  और संगीत कार  राम  गांगुली  के बीच  अनबन  हो गयी  और  इस फिल्म के  संगीत  का  जिम्मा  मिला  शंकर  जयकिशन  की  जोड़ी को! गीत कार  शैलेन्द्र  व् हसरत   जयपुरी ने भी  फिल्म  बरसात     से  ही  अपना  करियर   आरम्भ  किया बरसात की सफलता के बाद शंकर जयकिशन राजकपूर के चहेते संगीतकार बन गये। इसके बाद राजकपूर की फ़िल्मों के लिये शंकर जयकिशन ने बेमिसाल संगीत देकर उनकी फ़िल्मों को सफल बनाने मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1971  में  संगीतकार   जय किशन की मृत्यु  के बाद  शंकर अकेले ही  फिल्म  संगीत  से  जुड़े  रहे, लेकिन संगीत दिया  इसी  जोड़ी  के  नाम से.


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 5th May 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india