अमेरिका ने भारत को ईरान से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jun 2018 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 27 जून, (वीएनआई)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को ईरान से तेल नहीं खरीदने के लिए कहा है। अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया है। 

गौरतलब है अमेरिका ने इसी नवंबर से भारत सरकार और भारतीय तेल कंपनियो को कोई छूट नहीं देते हुए ईरान से तेल आयात नहीं करने के लिए कहा है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत और चीन दोनों ही बड़ी मात्रा में ईरान से तेल आयात करते हैं, लेकिन इन देशों पर भी वही नियम लागू होंगे जो अन्य देशों पर हो रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले माह ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील को कैंसिल करते हुए रूहानी सरकार पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे।

ट्रंप प्रशासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत और चीन भी उन्हीं देशों में शामिल है, जिन्हें ईरान से तेल खरीदने के लिए कहा गया है। भारत और चीन को बड़ी मात्रा में तेल की जरूरत होती है और दोनों ही देश ईरान के लिए अच्छे व्यापारिक साझेदार देश है। ट्रंप प्रशासन ने अपने बयान में कहा, 'इनकी (भारत-चीन) कंपनियों को भी सभी की तरह पालन करना होगा और हम निश्चित रूप से अनुरोध करेंगे कि उनके तेल आयात शून्य हो जाएं।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 25th May 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india