इंस्टाग्राम पर बिपाश बसु के 40 लाख प्रशंसक

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Mar 2017 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 23 मार्च (वीएनआई)| सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाश बसु के प्रशंसकों की संख्या 40 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने प्यार और समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। बिपाशा ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, वर्षो से मुझे इतना प्यार और समर्थन के साथ इतनी ताकत देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और वह अपने पेशेवर व निजी जीवन की जानकारी साझा करती रहती हैं। 38 वर्षीया अभिनेत्री को पिछली बार वर्ष 2015 की फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इसके बाद वह पिछले वर्ष करण सिंह ग्रोवर के साथ परिणय सूत्र में बंधी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

today in history
Posted on 6th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india