गतिमान एक्सप्रेसः थोड़ा ज़्यादा किराया पर सिर्फ 100 मिनट मे ताज दर्शन

By Shobhna Jain | Posted on 5th Apr 2016 | VNI स्पेशल
altimg
नई दिल्ली 5 अप्रैल(सुनीलकुमार/वीएनआई) देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन निजामुद्दीन-आगरा गतिमान एक्‍सप्रेस गतिमान एक्सप्रेस की आज से शुरुआत हो गई। इस ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से आगरा के बीच चलेगी। इस मौके पर सुरेश प्रभु ने कहा कि मुझे विश्वास है इससे जो हमें अनुभव हासिल होगा वो देश और रेलवे की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण होगा। गतिमान एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और दिल्ली से आगरा के बीच 200 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 100 मिनट में तय होगी। हवाई जहाज की तरह गतिमान एक्‍सप्रेस में ट्रेन होस्टेस होंगी। यात्रियों को सीट पर ही मनचाही वस्तु मिल जाएंगी। ट्रेन हो्स्टेस गुलाब का फूल देकर यात्रियों का स्वागत करेंगी। पहली बार यात्रियों को सफर के दौरान मल्‍टीमीडिया कंटेंट जैसे मूवीज, समाचार और कार्टून उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधाएं पूरी तरह से फ्री रहेंगी। इसके लिए ट्रेन में वाई फाई स्‍पॉट इंस्‍टॉल किए गए हैं। ये सुविधाएं स्‍मार्टफोन, टेबलेट और लैपटॉप पर ली जा सकेंगी यात्रियों को एप डाउनलोड करना होगा और वे निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उन्हें सीमित अवधि के विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। रेलवे अ्धिकारियों के अनुसार यात्रियों के लिए मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा का लाभ रेलवे को भी मिलेगा और सेवा प्रदाता विज्ञापन दिखाने के लिए करीब 7.5 लाख रुपये देंगे। गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 प्रतिशत अधिक होने से खानपान की सेवाएं भी बेहतर होंगी। ट्रेन में दो एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित चेयर कार और आठ सामान्य एसी चेयर कार होंगी। इसका किराया 690 रुपये तय किया गया है। एक्जिक्यूटिव श्रेणी के लिए यह किराया 1365 रुपये होगा। इसमें यात्रियों को उपमा, मिनी दोसा, कांजीवरम इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिये जाएंगे। शुक्रवार को छोड़कर 12050 निजामुद्दीन-आगरा-निजामुद्दीन गतिमान एक्सप्रेस दोनों ओर से सप्ताह में छह दिन चलेगी| निजामुद्दीन से यह सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी। लौटते समय यह आगरा से शाम 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india