टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई

By VNI India | Posted on 4th Mar 2026 | खेल
न्यूजीलैंड

कोलकाता, 4 मार्च (वीएनआई) टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की और इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर चोकर्स साबित हुई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है।  दक्षिण अफ्रीकी टीम एक समय ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 10 रन और रयान रिकलटन शून्य पर पवेलियन लौट गए। कप्तान एडन मार्करम भी 18 रनों पर आउट हो गए । वहीं अनुभवी डेविड मिलर मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद स्कोरबोर्ड निराश सा नजर आया। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रनों की पारी खेलकर पारी को थोड़ा स्थिरता दी, लेकिन उनके आउट होते ही टीम फिर संकट में दिख रही थी। इसके बाद मार्को यानसेन ने मोर्चा संभालते हुए मात्र 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर यानसेन का अच्छा साथ निभाया। जिसके कारण टीम का स्कोर 169/8 तक पहुँचा।

वहीं जवाब में न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली, फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत की। टिम साइफर्ट और फिन एलन ने प्रोटियाज गेंदबाजों की जमकर खबर लेते 7 ओवर में ही 91 रन बोर्ड पर बना दिए। साइफर्ट और एलन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़ने में सफल रही। इस बीच साइफर्ट फिफ्टी जड़कर 33 गेंदों में 58 पर आउट हो गए। इसके बाद एलन ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 33 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके लगाए। कीवी टीम ने इस तरह 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 12th May 2026
Today in History
Posted on 12th May 2026
Today in History
Posted on 11th May 2026
Today in History
Posted on 10th May 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

forest
Today in History

Posted on 11th Sep 2025

batra
Today in History

Posted on 9th Sep 2025

aruna
Today in History

Posted on 16th Jul 2025

Today in History
Posted on 30th Oct 2025
Today in History
Posted on 13th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 28th May 2025
Today in History
Posted on 27th Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india