महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की आज प्‍लेन हादसे में मौत, तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित

By VNI India | Posted on 28th Jan 2026 | राजनीति
अजित पवार

नई दिल्ली, 28 जनवरी (वीएनआई) महाराष्‍ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की आज मुंबई से बारामती जा रहे प्‍लेन हादसे में दुखद मौत हो गई है। अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में मातम छा गया है। अजित पवार की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंंदे के अलावा अन्‍य विपक्षी दलों के नेताओं ने दुख जताया है। वहीं मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्‍टी सीएम अजित पवार के निधन पर ने दुख जताते हुए कहा "हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।"

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब अजित पवार जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान छोटे से विमान में तकनीकी खराबी आई और वह खेत में जा गिरा और आग के गोले में तब्दील हो गया। वहीं इस भीषण हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है। अजीत पवार के भाई श्रीनिवास पवार ने बताया कि, यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है। क्रैश में कोई नहीं बचा। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार बारामती में होगा। अजित पवार के पार्थिव शरीर को आज शाम 5:00 बजे से अंतिम दर्शन के लिए बारामती में उनके आवास पर रखा जाएगा। यहीं पर लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। अंतिम यात्रा कल सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी (बारामती) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। राजकीय प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

pankaj
Today in History

Posted on 17th May 2026

raja
Today in History

Posted on 27th Sep 2026

Thought of the Day
Posted on 30th Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 5th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 20th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 28th Jul 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india