एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

By VNI India | Posted on 14th Sep 2025 | खेल
एशिया कप

दुबई, 14 सिंतबर (वीएनआई) यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। 

टूर्नामेंट के इस हाई प्रोफाइल मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाज़ी के सामने उसकी बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखरी नज़र आई और पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए। उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और टीम के लिए 40 रन जोड़े। भारत के लिए इस मैच में कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदों की धार ने पाक बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। अक्षर पटेल ने भी दो विकेट लिए। जबकि  ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में 128 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 रन और तिलक वर्मा ने भी 31 रन का योगदान दिया। इसके अलावा शुभमन गिल मात्र 10 रन ही बना पाए और अंत मे शिवम दुबे ने 10 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सेम अयूब ने तीन विकेट लिए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 8th Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bird
Thought of the Day

Posted on 10th Mar 2026

ballot
Thought of the Day

Posted on 2nd Sep 2025

sachin
Today in History

Posted on 24th Apr 2026

Today in History
Posted on 28th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 17th Dec 2025
Today in History
Posted on 29th Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 18th Oct 2025
Today in History
Posted on 29th Mar 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india