डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की हिलाई नींव

By VNI India | Posted on 2nd May 2025 | विदेश
डोनाल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली, 2 मई (वीएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक माने जाने वाले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आज ऐलान किया कि, उनकी सरकार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स-छूट दर्जा खत्म कर देगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हम हार्वर्ड की टैक्स छूट खत्म करने जा रहे हैं। यही उसका हक है। गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है। यूनिवर्सिटी ने पिछले दिनों राष्ट्रपति की व्यापक सुधारों की मांगों को ठुकरा दिया, जिनमें कैंपस पर एक्टिविज़्म पर नियंत्रण की मांग भी शामिल थी। नेतृत्व और प्रशासनिक सुधार, एडमिशन नीतियों में बदलाव, कैंपस में विविधता के आकलन और कुछ छात्र संगठनों की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। हालांकि हार्वर्ड ने इन सभी मांगों को ठुकरा दिया था साथ ही संस्थान के अध्यक्ष एलन गर्बर ने स्पष्ट कहा था कि विश्वविद्यालय अपनी स्वतंत्रता नहीं छोड़ेगा और अपने संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Jun 2026
Today in History
Posted on 11th Jun 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

bat
Thought of the Day

Posted on 18th Oct 2025

ship
Today in History

Posted on 4th Dec 2025

hatkadi
Thought of the Day

Posted on 6th Dec 2025

Today in History
Posted on 20th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 26th Oct 2025
Today in History
Posted on 13th Dec 2025
Today in History
Posted on 11th May 2026
Thought of the Day
Posted on 13th Dec 2025
today in history
Posted on 1st Feb 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india