एशियाई खेलों में भारत की बेटियों ने तीरंदाजी स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

By VNI India | Posted on 2nd Oct 2026 | खेल
एशियाई खेल

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर, (वीएनआई) जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला तीरंदाजों अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम महोद ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला एशियन गेम्स स्वर्ण पदक जीत लिया। जापान में भारतीय टीम का यह एशियन गेम्स 2026 में 11वां स्वर्ण पदक है।

फाइनल में भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया के खिलाफ शुरुआत से ही कड़ी चुनौती मिली। पहला सेट 54-54 से बराबर रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। दूसरे सेट में भी मुकाबला बेहद करीबी रहा। भारत और कोरिया ने 56-56 अंक बनाए और स्कोर 2-2 हो गया। इसके बाद तीसरे सेट में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरियाई टीम के तीन तीर लगातार 8 अंक पर लगे और उसका स्कोर 52 तक ही पहुंच सका। भारत ने 55 अंक बनाकर सेट अपने नाम किया और 4-2 की बढ़त हासिल कर ली। चौथे सेट में कोरिया ने 54 अंक बनाए। भारत की ओर से कीर्ति के शुरुआती तीर को पहले 8 अंक दिया गया, लेकिन रिव्यू के बाद उसे 9 अंक कर दिया गया। भारत का स्कोर 54 हो गया और सेट बराबरी पर समाप्त हुआ। इस एक अंक ने भारत को जरूरी बढ़त दिला दी और 5-3 से जीत के साथ गोल्ड पक्का हो गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 14th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

work
Thought of the Day

Posted on 10th Aug 2026

instrument
Thought of the Day

Posted on 7th Oct 2026

Today in History
Posted on 7th Jun 2026
Today in History
Posted on 16th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 13th Aug 2025
Today in History
Posted on 24th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india