राजधानी दिल्ली में 10‑15 साल पुराने वाहनों का फ्यूल बैन खत्म, 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में होगा लागू

By VNI India | Posted on 8th Jul 2025 | देश
दिल्ली

दिल्ली, 8 जुलाई (वीएनआई) दिल्ली सरकार ने 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर लगाए गए फ्यूल बैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हालांकि, यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2025 से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के 5 जिलों में लागू होगा।

गौरतलब है 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने पर रोक लगाई गई थी। इसके लिए दिल्ली के 520 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए गए थे, जो वाहन डेटाबेस से वाहनों की उम्र की जांच करते थे। उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त करने और चालान की कार्रवाई का भी प्रावधान था। लेकिन, भारी जनविरोध और तकनीकी खामियों के चलते दिल्ली सरकार ने यह प्रतिबंध वापस ले लिया।

वहीं सरकार की तरफ जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के 5 -गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, और सोनीपत-में 1 नवंबर से प्रतिबंध लागू हो जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

sansad
Today in History

Posted on 26th Nov 2025

reel
Thought of the Day

Posted on 6th Sep 2025

artt
Today in History

Posted on 15th Apr 2026

Thought of the Day
Posted on 20th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 1st Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 15th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 25th Oct 2026
Today in History
Posted on 16th Jun 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india