नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह की रहे है पसंद

By VNI India | Posted on 20th Jan 2026 | राजनीति
नितिन नबीन

नई दिल्ली, 20 जनवरी (वीएनआई) नितिन नबीन के रूप भारतीय जनता पार्टी को अब नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है।   वह भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। 45 वर्षीय नितिन नबीन पार्टी इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में इस पद तक पहुंचे थे।

भाजपा मुख्यालय में 19 जनवरी को औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नितिन नबीन ने कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।  

गौरतलब है भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 19 जनवरी को चुनाव हुए, लेकिन किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध चुन लिए गए। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले जेपी नड्डा 2020 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद वे एक्सटेंशन पर बने हुए थे। वहीं भाजपा में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार इस पद पर रहे, जबकि राजनाथ सिंह ने दो बार पार्टी की कमान संभाली। नितिन नबीन सबसे कम उम्र में इस जिम्मेदारी तक पहुंचने वाले नेता बन गए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

slate
Thought of the Day

Posted on 22nd Dec 2025

animal
Today in History

Posted on 4th Oct 2025

Today in History
Posted on 17th Aug 2025
Today in History
Posted on 27th Jun 2026
Today in History
Posted on 19th Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 3rd Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 1st Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india