नई दिल्ली 17 सिंतबर (वीएनआई ) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज खेले गए आखिरी और तीसरे टी20 में भारत ने 127 रनों से जीत हांसिल कर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। भारत की तरफ से अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के की मदद से 108 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा संजू ने भी आक्रामक अंदाज में 35 गेंदों में 50 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को पावरप्ले में ही बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया। अभिषेक के आउट होने के बाद भारत को कुछ जल्दी जल्दी विकेट गिरे। हालाँकि अभिषेक के आउट होने तक भारत का स्कोर काफी मजबूत हो चुका था। तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे भी 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।अंत में ईशान किशन भी 8 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हो गए और भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 221/7 का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम सलामी बल्लेबाज गुरबाज के 15 रन और इब्राहिम जादरान के 25 रन बनाकर आउट होने के बाद लगातार अंतराल बिखरती सी नजर आई। टीम ने अपने 9 विकेट महज 89 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, इसके बाद पूरी टीम 94 पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। भारत की तरफ से नितीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके।
No comments found. Be a first comment here!