कप्तान गिल के शतक ने गुजरात पहुँचाया आईपीएल फाइनल में, तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का दिल

By VNI India | Posted on 29th May 2026 | खेल
आईपीएल

नई दिल्ली, 29 मई, (वीएनआई) आईपीएल 2026 महत्वपूर्ण क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के शतक ने राजस्थान का काम खराब करते हुए गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया। अब रविवार को गुजरात और आरसीबी के बीच  फाइनल होगा। गुजरात ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।

क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वह सिर्फ 2 गेंदें खेलकर 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वहीं जुरेल भी सस्ते में आउट हो गए इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और  महज 47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 शानदार छक्कों की मदद से 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए। जबकि कप्तान रियान पराग 11 रन और दासुन शनाका महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी बीच जडेजा ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए एक छोर संभाले रखा और 35 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रनों की नाबाद पारी खेली। अंत में मैच के आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने  मैदान पर आते ही केवल 11 गेंदों का सामना करते हुए  4 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए नाबाद 38 रनों की मैच बदलने वाली पारी खेली, अंतिम ओवर में राशिद खान को उन्होंने 4 छक्के जड़े। रबाडा और होल्डर ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए गुजरात के सलामी बल्लेबाज़ों शुभमन गिल और सुदर्शन ने शतकीय भागीदारी कर दी। इसी बीच कप्तान गिल ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 47 गेंद में शतक जड़ डाला। वहीं साई सुदर्शन 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेल आउट हुए। उनके बाद गिल 53 गेंदों में 104 रन बना आउट हो गए। तब तक गुजरात जीत के करीब था। अंत में गुजरात ने 19वें ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाकर फाइनल में जगह बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स का सपना तोड़ दिया। इसी बीच बटलर ने नाबाद 9 और तेवतिया ने नाबाद 17 रन बनाए।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

kidbook
Today in History

Posted on 23rd Apr 2026

herbs
Thought of the Day

Posted on 10th Jun 2026

movie
Thought of the Day

Posted on 6th Sep 2026

Today in History
Posted on 29th Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 11th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 30th Mar 2026
Today in History
Posted on 19th Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Jun 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india