दिल्ली में व्यापारी कल्याण बोर्ड' का होगा गठन, सरकार का 10 करोड़ रुपए मदद का ऐलान

By VNI India | Posted on 25th Jun 2025 | देश
रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 25 जून (वीएनआई) दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड' के गठन की घोषणा की है, जो शहर को व्यापार-मित्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बोर्ड की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा करेंगे और इसमें 15 सदस्यीय समिति होगी, जिसमें 9 व्यापार प्रतिनिधि और 6 सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि सरकार ने ₹10 करोड़ का अनुदान  इस बोर्ड के लिए निर्धारित किया है, जो व्यापारी कल्याण योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। वहीं यह बोर्ड व्यापार और उद्योग को पुनर्जीवित करने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और दिल्ली की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने आगे बताया कि इस बोर्ड का गठन भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनावी घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक था। उन्होंने कहा,'सरकार का उद्देश्य व्यापारियों और औद्योगिक वर्ग की जरूरतों को पूरा करना है। यह बोर्ड नीतिगत निर्माण, नियामकीय समस्याओं का समाधान, व्यापारियों के कल्याण, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर काम करेगा।'

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

reel
Thought of the Day

Posted on 17th Oct 2025

drop
Thought of the Day

Posted on 14th Jun 2025

madela
Today in History

Posted on 18th Jul 2025

Thought of the Day
Posted on 13th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 16th Sep 2025
Today in History
Posted on 7th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 16th Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india