खेल रत्न के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का नाम प्रस्तावित

By Shobhna Jain | Posted on 29th Apr 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 29 अप्रैल, (वीएनआई) राजीव खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का नाम  प्रस्तावित किया है। 

विनेश फोगाट ने बीते शुक्रवार को ही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं बजरंग पूनिया अब तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में आठ गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी स्वर्ण अपने नाम कया। गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इसमें पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। 

इसके आलावा कुश्ती संघ ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरन और पूजा ढांडा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए आगे किया है। राहुल ने  2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं दिव्या ककरन ने एशियन गेम्स मे मेडल जीता। जबकि पूजा ढांडा ने 2010 के समर यूथ ओलिंपिक और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

TEST
Posted on 7th Jun 2017
हीरा
Posted on 1st Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india