साइना की हार के साथ जापान ओपन में भारतीय महिला एकल चुनौती समाप्त

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2017 | खेल
altimg

टोक्यो, 21 सितम्बर (वीएनआई)| जापान ओपन में ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को आज मिली हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। सायना से पहले पी.वी. सिंधु को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। 

महिला एकल वर्ग में गुरुवार को खेले गए मैच में स्पेन की स्टार खिलाड़ी और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलीना मारिन ने सायना को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले, सिंधु को जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21-18, 21-8 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 25th Sep 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india