मुंबई टी-20 लीग के एम्बेसडर बने सचिन

By Shobhna Jain | Posted on 16th Feb 2018 | खेल
altimg

मुंबई, 16 फरवरी (वीएनआई)| महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को प्रोबेबिलिटि स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज  टी-20 मुंबई लीग का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया। 

यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसमें मुंबई की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई-साउथ हैं। 

सचिन ने इस मौके पर कहा, मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा से अच्छा लगता रहा है। टी-20 मुंबई लीग न सिर्फ प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी बल्कि मुंबई के युवा खिलाड़ियों को एक मंच भी प्रदान करेगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 10th Oct 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india